Monday, June 1, 2026
Homeवो प्यारी सी लड़की जो गाना गाती थी

वो प्यारी सी लड़की जो गाना गाती थी

ये मेरे कॉलेज की कहानी है । जब मैंने एक प्यारी सी लड़की को देखा था, जिसकी आवाज कोयल जैसी मीठी थी । मेरे प्यार होने से लेकर मिलने तक सब कुछ मैंने विस्तार से बताया है । मेरे जीवन की ये कहानी से आप लोग भी जरूर जुड़ पाओगे । चलिए शुरू करते हैं ।

कॉलेज का पहला दिन

कॉलेज का पहला दिन भला किसे याद नहीं रहता ! आपको भी अपना पहला दिन तो याद होगा ही । मैंने कृषि विद्यालय से पढ़ाई की है। कॉलेज के सीनियर नए आने वाले छात्रों की पहचान के नाम पर रैगिंग करते थे । इस रैगिंग में नए छात्रों के परिचय से लेकर, गाना, चुटकुला, सवाल-जवाब इत्यादि किया जाता था । इस क्रम में मैं मेरी बारी आने का इंतज़ार कर रहा था । वैसे तो मुझे थोड़ी घबराहट भी हो रही थी की न जाने ये क्या-क्या करने को कह दे ।

सच कहूँ तो मैं थोड़ा डरा हुआ स महसूस कर रहा था । लेकिन फिर भी अपनी बारी तो आनी ही थी । थोड़ी देर बाद मुझे भी बुलाया गया और मेरा परिचय हुआ ।

वैसे अपना परिचय तो मैंने आपको भी नहीं दिया है। नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम राज है । मैं छत्तीसगढ़ बिलासपुर का रहने वाला हूँ ।

जब मैंने उसे पहली बार देखा

अपना परिचय देने के बाद मैं अपनी जगह पर शांत बैठ हुआ था । तभी मेरे कानों में एक बहुत ही मधुर सी आवाज सुनाई दी । उसकी आवाज सुनकर मैं ठिठक गया… जैसे समय ने अपनी चाल रोक दी हो । वो गाना गया रही थी । उसके लफ्जों से टपक रहे शहद को बयां कर पाना भी मुश्किल है ।

मैंने नजरे उठायी तो देखा, एक मासूम सी लड़की, मेरे सामने खड़ी थी । उसकी मुस्कुराहट से कॉलेज की भीड़-भाड़ में भी एक अलग जी चमक महसूस हो रही थी । मेरा दिल तो बस उसकी ओर ही धडक रहा था ।

दोस्तों कॉलेज में तो आपको भी प्यार हुआ ही होगा ? आपका क्या अनुभव रहा मुझे कमेन्ट में जरूर बताएं ।

उस दिन मैं रूम जाने के बाद भी बस उसी के बार में ही सोच रहा था । कितनी प्यारी है न वो ? कितना अच्छा गाती है ! अगर हाँ कर तो मैं अभी उससे दोस्ती कर लूँ । बस यही सारी बातें मेरे मन में चल रही थी । आखिरकार एक मुझे मौका मिल ही गया अपने सपनों की रानी से बात करने का ।

पहली बार जब उससे बात की

वो दिसम्बर का महीना था । अच्छी ठंड पड़ रही थी । मैं खुद खाना बनाने के बजाए टिफिन लेने की सोच रहा था । तब याद आया की वो प्यारी सी लड़की भी तो हॉस्टल में रहती है । पक्का टिफिन तो मंगाती ही होगी ।

मैंने तुरंत अपने दोस्त को कॉल करके उसका नंबर लिया । बात तो सिर्फ टिफिन की थी लेकिन दिल तो ऐसे धडक रहा था जैसे मैं उसे प्रपोज करने जा रहा हूँ । दिल को थामते हुए उसका नंबर मिलाया।

उधर से फिर वही प्यारी सी आवाज आई !!! हाय… सच में कितनी प्यारी आवाज है । लगा की बस कह दूँ की युहीं बोलती रहो न ।

हैलो कोन ! उधर से आवाज आई । उस खूबसुरती का नाम था रिया । मैंने कहा – हाय रिया, मैं राज बोल रहा हं । हाँ बोलो – उधर से आवाज आई । मुझे टिफिन वाले भैया का नंबर चाहिए था – भेज दोगी क्या ? – मैंने पूछा । उसने कहा – हाँ क्यू नहीं और हमें कॉल कट कर दी ।

फिर व्हाट्सप्प में मेसेज आया आया – “टिफिन वाले भैया” । मैं तो अंदर से बहुत खुश था आज बात हो ही गई । मैंने उसे धन्यवाद कहा, और लगा की अब बात पूरी हो गई ।

लेकिन नहीं !! उधर से जवाब आया है – कैसे चल रही है पढ़ाई ? मैं तो मानो खुशी से उछल पड़ा । वो भी बात करने में दिलचस्पी दिखा रही थी । मैंने उसकी बातों का जवाब दिया और उसके पढ़ाई के बार में पूछा ।

ऐसे ही कुछ देर बात होने के बाद उसने पूछा कोई गर्लफ्रेंड है ? क्या, सच में उसने ऐसा पूछा ? मैं चकित रह गया । क्या हम इतनी जल्दी इतने अच्छे दोस्त बन गए है !! वो मुझसे इतने पर्सनल सवाल कैसे पूछ सकती है ?  

मैंने कहा – नहीं अभी तक तो नहीं ! और तुम्हारा ? उसने मजाकिया अंदाज में कहाँ – भला मुझे कौन अभी गर्लफ्रेंड बनाएगा ? इतनी खूबसूरत तो हो, गाना भी इतना प्यारा गाती हो । कोई भी तुम्हें अपनी प्रेमिका बना लेगा । क्या तुम मुझसे दोस्ती करोगी ? – मैंने कहा !

उसने तुरंत से हाँ कर दिया । सच कहता हूँ, पूरी रात हम दोनों सिर्फ बातें ही करते रहे । वो बातें जो न वो खत्म करना चाहती थी न मैं । सच में बिना रोमांटिक बात के भी कितना रोमांटिक पल था वो । हम दोनों ही नहीं जानते की पहली आँख किसी लगी थी । लेकिन मेरी तो जैसे तमन्ना ही पूरी हो गई थी ।

अगली सुबह हमने एक-दूसरे को प्यार सा गुडमाँर्निंग सन्देश भेजा । फिर घूमने का प्लान बनाया।

इसके बाद हमने साथ में बहुत मस्ती की मैंने उसे प्रपोज कैसे प्रपोज किया । हमारी पहली रोमांटिक मुलाकात कैसी रही । ये सारी बातें आपको “वो प्यारी सी लड़की जो गाना गाती थी” कहानी के अगले हिस्से में मिल जाएगी । premkand.com पर मैंने अपनी कहानी के साथ-साथ आपके जीवन के अनुभव भी जानना चाहता हूँ । आप नीचे कमेन्ट करके अपनी बात मुझ तक पहुंचा सकते हैं ।

उम्मीद है की आप हमसे जुड़ना चाहते हैं

Email – official@premkand.com

Instagram – Click Here

AANYA
AANYAhttps://premkand.com
HII.. I AM AANYA. जहां देखो, वहां एक कहानी छुपी है – चाहे वो रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातें हों या फिर कल्पना के उड़ते पंख। मैं शब्दों के जाल बुनती हूं, हर भावना को कागज पर उतारती हूं, और हर अनकही कहानी को आवाज़ देती हूं।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments